फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सामने एटीएम में लगी आग

विज्ञापन
एटीएम में लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने कॉल नहीं की रिसीव, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई

बरेली। जिला अस्पताल के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में शनिवार रात करीब दो बजे आग लग गई। वहां मौजूद गार्ड गोपाल यादव ने ऑटो चालक संजय और अर्जुन कश्यप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझा दी। गार्ड ने घटना की सूचना देेने के लिए बैंक मैनेजर को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

गार्ड गोपाल यादव के मुताबिक, उस वक्त वह एटीएम बूथ के बाहर थे। इसी दौरान उन्हें कुछ जलने की दुर्गंध आई तो वह एटीएम बूथ में पहुंचे। वहां धुआं भरा हुआ था। उनके शोर मचाने पर पास ही सवारियों का इंतजार कर रहे ऑटो चालक संजय और अर्जुन पहुंच गए। गार्ड ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एटीएम के कैश चेस्ट में रखी नकदी सुरक्षित रही। जांच में सामने आया कि एटीएम के बैटरी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बंद करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें