बारिश से भी नहीं बुझी आग, प्रबंधन ने बंद कराए गेट
पेंट हाउस में जब आग लगी तो उसी दौरान हल्की बारिश भी शुरू हो गई। बावजूद, लपटें नहीं थमीं। तब दमकल की विशेष फुहार ने आग बुझाई। दमकल की पहली गाड़ी के अंदर पहुंचते ही प्रबंधन ने मेन गेट बंद करा दिया। फिर जितनी भी दमकल गाड़ियां आईं, हर बार स्टाफ ने गेट खोलकर उन्हें अंदर और बाहर किया। गनीमत रही कि आग शोरूम के मुख्य भवन तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो जाता।
प्रबंधन बोला- शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
कोरल मोटर्स के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात में शाॅर्ट सर्किट से आग की आशंका ज्यादा रहती है। इस मामले में भी ऐसी ही आशंका है। ज्यादातर कर्मचारी घर जा चुके थे, इसलिए किसी को खरोंच तक नहीं आई। हां, नुकसान जरूर हो गया है। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि चार गाड़ियां बुलाई थीं, इनमें से तीन ने ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।