कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
राजधानी एक्सप्रेस के पहुंचते ही जनरेटर रूम में लगे फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया गया। घटना की जांच पड़ताल करने और सब कुछ ठीक करने के बाद ट्रेन को शाम 17:36 पर करीब दो घंटे 12 मिनट की देरी से रवाना किया गया। घटना की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमआई मोहम्मद इमरान ने बताया कि सूचना मिलने पर पहले से ही पूरा स्टाफ तैयार हो गया था। पूरी जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
इन ट्रेनों की समय सारिणी रही प्रभावित
आग की घटना की वजह से करीब छह ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से रवाना हुई। इस कारण ट्रेन संख्या 13151 जम्मूतवी सियालदाह, 19602 उदयपुर एक्सप्रेस, 14618 पुरनिया कोर्ट जन सेवा एक्सप्रेस, 05112 छपरा छठ पूजा स्पेशल, 04060 जयनगर स्पेशल, 15044 काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस देरी से रवाना हुईं।