फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक के इलेक्ट्रिक पैनल और कत्था फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Wed, 20 Aug 2025 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार रात दो जगहों पर आग भड़क गई। सूचना मिलते ही दोनों जगहों पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। 
विज्ञापन
कत्था फैक्टरी में दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंगलवार रात विकास भवन परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम विकास भवन पहुंच गई। टीम ने इलेक्ट्रिक पैनल की बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद अग्निशमन यंत्र से थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि इज्जतनगर स्थित कत्था फैक्टरी में आग लग गई है। एफएसओ संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि टिन शेड में पड़े गत्तों के डिब्बो में आग लग गई। तब टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर टीम के मुताबिक समय पर न पहुंचने से दोनों ही जगह बड़ा अग्निकांड हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें