फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
परिवार के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास करने के साथ तत्काल अग्निशमन विभाग को कॉल किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू शुरू किया। आग पर काबू पाने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि काफी सामान जल गया है।
फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और शॉर्ट सर्किट के कारणों की भी जांच की जा रही है। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने सूचना मिलने दो मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया।
संबंधित वीडियो