फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ने के खेत में लगी आग, नौ बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव भुजिया में रविवार को गन्ने के खेत में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब नौ बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन


भुजिया निवासी निसार अहमद ने बताया कि आग से उनकी करीब छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। वहीं गांव के सुलेमान की करीब तीन बीघा और ग्राम खमरिया निवासी केंद्र सिंह की गन्ने की फसल भी आग की चपेट में आकर जल गई। आग से तीनों किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और राजस्व विभाग को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह के अनुसार, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें