फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से घर में लगी आग

Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। ढका गांव में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से दो झोपड़ीनुमा घरों में आग लग गई। इसमें जलकर घरेलू सामान व भूसा राख हो गया। आंवला से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि गांव के महेश कश्यप के घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में सुबह 10 बजे फॉल्ट होने से चिंगारी निकली। इससे आग लग गई। ग्राम प्रधान वेदपाल कश्यप की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। आग में भूसा व अन्य सामान जल गया है। हल्का लेखपाल व कानूनगो ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें