फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी, ससुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। क्षेत्र के गांव आसपुर हसन अली निवासी अमन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी कविता, ससुर हरद्वारी लाल और तीन सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमन के पिता ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन

गांव के मनोहर लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे अमन की शादी 12 अक्तूबर 2024 को इज्जतनगर क्षेत्र के तुलाशेरपुर निवासी कविता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दंपती में विवाद होने लगा। आरोप है कि कविता परिवार से अलग रहने के लिए अमन पर दबाव बनाती थी। विरोध करने पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराकर फंसाने की धमकी देती थी। नौ जुलाई 2025 को विवाद के बाद अमन पत्नी को मायके छोड़ आया। कविता साथ में पांच लाख रुपये की कीमत के जेवरात ले गई। वापस मांगने पर इन्कार कर दिया।
15 जुलाई को अमन ने पत्नी को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। वह पत्नी और ससुराल वालों के इस व्यवहार से तनाव में था। इस कारण उसने 16 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी शिकायत थाने में की लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कविता, उसके पिता हरद्वारी लाल और भाई नरेश, सुनील व गौरव को नामजद किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें