फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लीकेज सिलिंडर फटने से घर में आग, दो घायल

Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया/सिरौली। गांव गनेशपुर में बृहस्पतिवार देर शाम लीकेज से गैस सिलिंडर फट गया और घर में आग लग गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुड्डू के घर में सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। उनकी पत्नी जमुना खाना पकाने बैठीं। चूल्हा जलाते ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते-ही-देखते आग पूरे घर में फैल गई। कुछ ही देर बाद सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पड़ोसी सियाराम के मकान की दीवार ढह गई। सियाराम उस समय अपनी छत पर खड़े थे। दीवार ढहने से वे नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। जमुना भी इस हादसे में घायल हुई हैं। ग्रामीणों ने पानी डालकर मशक्कत से आग बुझाई।
विज्ञापन

आग से घर का सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। गुड्डू के परिवार के लिए सिर छिपाने और भोजन की व्यवस्था भी नहीं बची है। पशुओं के लिए रखा भूसा भी जलकर खाक हो गया। घायल सियाराम को उपचार के लिए बरेली भेजा गया है।
सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सिलिंडर फटने से घायल हुए युवक को अस्पताल भेज दिया है। घायल महिला के परिजन उसको उपचार के लिए ले गए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें