फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईटीआर मार्केट की मिठाई दुकान में भड़की आग

Wed, 10 Jun 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीगंज। आईटीआर मार्केट स्थित एक मिठाई की दुकान में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग से मिठाइयां जलकर नष्ट हो गईं। दमकल ने मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

थाने के ठीक बराबर में आईटीआर कॉलोनी गेट पर मार्केट में स्लीपर रोड निवासी गौरव अग्रवाल की मिठाई की दुकान है। गौरव अग्रवाल ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह सवा छह बजे उधर से निकले लोगों ने दुकान से धुआं व आग की लपटें निकलती देखीं। थाने से पुलिसकर्मी भी निकल आए। आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ी भी आ गई। दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल रहा। गौरव अग्रवाल ने बताया कि आग से कई लाख की मिठाई जलकर खराब हो गई हैं। आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया आग शॉर्टसर्किट से लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें