फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परसाखेड़ा की पेंट फैक्टरी में भड़की आग, जान बचाकर भागे कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेंट्स फैक्टरी में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन

विकराल लपटों को देखकर कामगार भागने लगे। आसपास की फैक्टरियां भी खाली हो गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने दूसरी फैक्टरी की टीम के साथ एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
सिविल लाइंस निवासी अंकुर अग्रवाल की परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक पर अंकुर पेंट्स नाम से फैक्टरी है। सुबह 10:50 बजे फैक्टरी के इलेक्ट्रिक रूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग कुछ ही देर में फैक्टरी के प्लांट तक पहुंच गई। धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास फैक्टरियों में भी सायरन बजने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लाखों रुपये का तैयार पेंट नष्ट हो गया। प्लांट में लगी मशीन भी जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें