फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: एसी मरम्मत के दौरान एमआरआई सेंटर में लगी आग, मची अफरातफरी, मरीजों को बाहर निकाला गया

Thu, 26 Nov 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के रामपुर गार्डन स्थित एमआरआई सेंटर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां एसी मरम्मत के दौरान अचानक आग भड़क गई। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलिंडर से तुरंत आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। 
विज्ञापन
बरेली एमआरआई सेंटर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामपुर गार्डन स्थित बरेली एमआरआई में बृहस्पतिवार दोपहर एसी की मरम्मत के दौरान स्पार्किंग से आग लग गई। अचानक आग लगने से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन मरीज और तीमारदार बाहर निकल आए।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एहतियातन मरीजों को जांच के लिए अगले दिन आने को कहा गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें