फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 'इलाके में तबाही मचा दो', सोशल मीडिया पर डाले भड़काऊ वीडियो, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 01:23 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डाले गए, जिनमें तबाही मचाने की बात कही गई। पुलिस ने वीडियो की जांच कर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में दो युवकों साहिब व अरमान के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सरकार और पुलिस को सबक सिखाने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


उप निरीक्षक अक्षय त्यागी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक वीडियो इंस्टाग्राम यूजर साहिब-0008 से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसमें कहा गया है कि तबाही मचा दो, चारों तरफ ताकि सरकार व पुलिस को सबक मिल जाए। 

इंस्टाग्राम पर डाले थे वीडियो 
जांच में पता चला कि यह इंस्टाग्राम खाता साहिब नामक युवक का है जो खुदाबख्श मस्जिद बानखाना प्रेमनगर का निवासी है। एक अन्य वीडियो इंस्टाग्राम यूजर नूर पठान-0786 नाम से वायरल हुआ। इस वीडियो में भी भीड़ दिख रही है और कहा गया है कि अभी 15 मिनट बाकी है। इस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान अरमान मियां के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान बानखाना खुदाबख्श मस्जिद, प्रेमनगर का रहने वाला है। इनके कृत्यों से आसपास के लोगों में रोष और भय व्याप्त है। उप निरीक्षक अक्षय त्यागी ने बताया कि इन वीडियो के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। 

जांच में जुटी पुलिस 
वायरल हुए वीडियो में आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश दिए गए हैं। एक वीडियो में सीधे तौर पर सरकार और पुलिस को चुनौती दी गई है। दूसरे वीडियो में अभी 15 मिनट बाकी है जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है जो किसी अप्रिय घटना की ओर इशारा करता है। पुलिस अब इन वीडियो के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें