फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन का नोटिस फाड़कर घर के बाहर टहल रहा था कोरोना पॉजिटिव का दोस्त, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर के कोरोना पॉजिटिव रेलवे कर्मी का दोस्त रेलकर्मी क्वारंटीन का नोटिस फाड़कर अपने घर के बाहर घूम रहा था। बारादरी पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हाल ही में नोएडा से लौटे सुभाष नगर निवासी युवक को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। बाद में जांच कराई गई तो युवक के रेलकर्मी पिता समेत परिवार के 5 लोग कोरोना से संक्रमित निकले। इसके बात परिवार के सभी 6 लोगों को निजी अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया। इस दौरान परिवार के संपर्क में आए उनके परिचितों और मिलने वालों को भी घरों में क्वारंटीन कर दिया गया। कृष्णानगर निवासी रेलकर्मी सौरभ मौर्य भी इनमें शामिल था। वायरस की पुष्टि होने से पहले वह रेलकर्मी के संपर्क में रहा था। बारादरी पुलिस ने उसे घर में क्वारंटीन करके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया था। मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि सौरभ ने नोटिस फाड़ दिया है और अपने घर के बाहर घूम रहा है। इससे आसपास के लोगों को संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया था। रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप ने मौके पर जाकर जांच की तो आरोप सही पाए गए। रेलवे कर्मी बहस करने लगा कि वह ठीक है और घर के बाहर ही घूमेगा। इसके बाद दरोगा कुलदीप सिंह की ओर से सौरभ मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें