फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भ्रूण लिंग जांच करने वाले नौ अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, चार के खिलाफ एफआईआर

Tue, 14 Feb 2023 04:39 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीएमओ ने बताया कि अब तक 55 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की जा चुकी है। इनमें डॉक्टर नहीं होने, भ्रूण लिंग की जांच करने के आरोप में चार के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरेली जिले में भ्रूण लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई शुरू की गई। जांच के बाद नौ सेंटरों को सील किया गया, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि अब तक 55 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की जा चुकी है। इनमें डॉक्टर नहीं होने, भ्रूण लिंग की जांच करने के आरोप में चार के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। नौ अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया चुके हैं। जिले में 240 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। इसमें 75 देहात में तो 166 सेंटर शहरी क्षेत्र में हैं। जनवरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 केंद्रों की जांच की है।

इन पर हुई कार्रवाई

भ्रूण लिंग की जांच करने के आरोप में कोपल हॉस्पिटल, डॉक्टर उपस्थित न होने पर कृष्णा अल्ट्रासाउंड सेंटर, रेनू अल्ट्रासाउंड सेंटर फरीदपुर, वरदान अल्ट्रासाउंड सेंटर भुता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर बहेड़ी, रीजनल हॉस्पिटल, ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर बहेड़ी, कैंपर हेल्थ केयर सेंटर बरेली, अल्फा डायग्नोस्टिक सेंटर बरेली, राधिका आईवीएफ एंड चाइल्ड केयर सेंटर बरेली, पल्लवी अल्ट्रासाउंड सेंटर, रिगार्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर देवचरा, जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर फतेहगंज पश्चिमी बंद होने और डॉक्टर उपस्थित न होने के आरोप में सील किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें