फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौली बवाल में 72 पर रिपोर्ट12 नामजद और 60 अज्ञात

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। सिरौली में बगैर अनुमति आंबेडकर प्रतिमा लगाने पर सोमवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 12 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अज्ञात आरोपियों में 40 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हैं। वीडियो के जरिए और आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ज्यादातर लोग घरों पर ताला डालकर भूमिगत हो गए हैं। तनाव के कारण पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

सिरौली के साहूकारा मोहल्ले की जाटव बस्ती में रविवार रात प्रशासन की अनुमति लिए बगैर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को थाने तलब कर अनुमति दिखाने को कहा तो उन्होंने जमीन को निजी बताया लेकिन इसका साक्ष्य नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस प्रतिमा हटाने पहुंची तो सैकड़ों महिलाएं उसके सामने अड़ गईं। पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ छतों से भी पथराव किया गया।
बवाल की सूचना पर एसडीएम और सीओ कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर और लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद प्रतिमा हटाकर वहां बनाया गया चबूतरा भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में मनोज, रविंद्र, विपिन, राहुल, पप्पू, महीपाल, आकाश, सूरज, अरविंद, संजीव, शीशपाल और अजय को नामजद करने के साथ 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर सिरौली राजीव कुमार ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस वीडियो देखकर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें