फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना... ज्ञान का दीप जलाना', छात्रों को यह गीत सुनाने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 15 Jul 2025 11:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के शिक्षक रजनीश गंगवार को कॉलेज परिसर में प्रार्थना स्थल पर बच्चों के सामने 'तुम कांवड़ लेने मत जाना... ज्ञान का दीप जलाना' गीत गाना भारी पड़ गया। गीत गाते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एतराज जताया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
अध्यापक रजनीश गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में महाकाल सेवा समिति की तहरीर पर पुलिस ने एमजीएम इंटर कॉलेज के शिक्षक रजनीश गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रजनीश गंगवार का कांवड़ न ले जाने को लेकर एक कविता गाते वीडियो वायरल हुआ था। इसका लोग विरोध कर रहे थे। महाकाल सेवा समिति ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 
एमजीएम इंटर कॉलेज के अध्यापक रजनीश गंगवार का वीडियो वायरल होने के बाद से विवाद पनपा है। दरअसल, शिक्षक ने प्रार्थना स्थल पर बच्चों के सामने 'तुम कांवड़ लेने मत जाना... ज्ञान का दीप जलाना' गीत गाया था। कई लोग इसे धर्म विशेष की भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एतराज जताकर कार्रवाई की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने शिक्षक की बात का समर्थन भी किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गीत के साथ तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

शिक्षक बोले- पढ़ाई के प्रति जागरूक के लिए गाया गीत 
इस मामले में शिक्षक रजनीश गंगवार ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यह गीत गाया था, किसी धर्म के विरुद्ध कोई बात नहीं कही है। वह शिक्षक हैं। छोटे बच्चों को समझना उनका दायित्व है। वहीं डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के बारे में जांच कराई गई। इसमें शिक्षक से भी स्पष्टीकरण लिया गया है। शिक्षक की मंशा खराब नहीं है। वीडियो पहले का है, किसी ने तूल देने के लिए जानबूझकर सावन के दिनों में इसे वायरल किया है। 

यह भी पढ़ें- UP News: अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों पर बरेली में भी रिपोर्ट दर्ज, गैंगस्टर एक्ट लगाकर जब्त की जाएगी संपत्ति
 
विज्ञापन

सीओ बहेड़ी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि रजनीश गंगवार द्वारा कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं को इकट्ठा कर कविता पाठ के माध्यम से कांवड़ यात्रा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें