बाबू ने किया नियमों का उल्लंघन
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय का कहना है कि कोर्ट कक्ष में हत्या की कोशिश और लूटपाट जैसी घटना की झूठी गहानी गढ़ी गई है। नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले बाबू को जिला जज समेत उच्च न्यायिक अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए थी। न्यायिक अधिकारियों को जानकारी दिए बिना अधिवक्ता के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह नियमानुसार नहीं है। बार इसका खुलकर विरोध करेगा।
दिन भर रही गहमा-गहमी, कोर्ट परिसर में घूमे अध्यक्ष व सचिव
दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को कोर्ट परिसर में दिन भर गहमा-गहमी रही। बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय अन्य पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर में घूमे। सचिव ने बताया कि कई अदालतों में बाबू कुर्सी तोड़ते हैं और बाहरी लोगों से काम कराते हैं। बार पहले से इसका विरोध कर रहा है। शनिवार को ऐसे लोगों को चिंह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि अदालतों में बाहरी लोगों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होगी।