फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान को पीटने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने टोकन के एवज में एक हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप
विज्ञापन

नवाबगंज। कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा किसान को पीटने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व किसान ने टोकन के एवज में एक हजार रुपये मांगने और इससे मना करने पर पीटने का आरोप लगाया।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित कृषि उपमंडी स्थल पर धान की तौल कराने के लिए भीड़ जुट रही है। इस मामले में मंडी प्रशासन ने किसानों को टोकन की व्यवस्था की है। बुधवार को हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गरेम गांव के निवासी राजबहादुर अपने धान की तौल कराने के लिये मंडी गेट पर टोकन लेने आए थे। उनका आरोप है कि टोकन के एवज में किसान से एक हजार रुपये मांगे गए और मना करने पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने गाली देते हुए मारपीट कर दी। शोर सुनकर किसान आ गए। तब तक कंप्यूटर ऑपरेटर भाग गया। इससे नाराज किसान ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद सिंह राठी से शिकायत कर दी। मंडी कर्मियों और केंद्र प्रभारियों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसान ने तहरीर दी है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अभद्रता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें