फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विहिप नेता पर मंत्री के खिलाफ पोस्ट करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। पशुधन मंत्री के भाषण की वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने व मंत्री के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नेता पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी आशीष हिंदू ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक अकाउंट से प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विरुद्ध एक पोस्ट की, जिसमें कहा गया कि मंत्री ने कुछ चंद लोगों को खुश करने के लिए भाषण दिया है। इस तरह की पोस्ट मंत्री व सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए की गई है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ सकता है। वहीं, इस मामले में आशीष का कहना है कि उनका उद्देश्य अपमान करने का नहीं था। उनका उद्देश्य राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें