इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो
वासिद मेवाती ने सनी गंगवार और उसके दोस्त को पीटने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर टशन दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया था। जिसमें कहा गया था कि हमें इंस्टाग्राम वाला बदमाश मत समझ। यह वीडियो वायरल होने के बाद वासिद ने हटा लिया था। इसके अलावा पिस्टल के साथ एक अन्य रील भी वासिद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। यह वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है।