फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर किया जानलेवा हमला: भारत-पाक मैच का स्टेटस लगाने को लेकर हुआ था विवाद; आरोपियों पर मुकदमा

Sun, 30 Jul 2023 03:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में 25 जुलाई की रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला भारत पाकिस्तान मैच का स्टेट्स लगाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी वासिद मेवाती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक को दूसरे समुदाय के लड़कों ने बेरहमी से पीट दिया था। घटना के पांच दिन बाद हमलावरों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि भारत-पाकिस्तान मैच के स्टेटस को लगाने को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में युवक पर हमला किया गया था।  

विज्ञापन


डिफेंस कालोनी निवासी पीड़ित युवक सनी गंगवार ने बताया कि 25 जुलाई की रात वह अपने दोस्त नरेंद्र के साथ दवा लेने जा रहा था। तभी कंजादासपुर निवासी वासिद मेवाती और कत्था फैक्ट्री निवासी सेहरान ने अपने साथियों की मदद से आईवीआरआई पुल के पास दोनों को रोक लिया। इन लोगों ने नरेंद्र को तमंचा दिखाकर पकड़ लिया और सनी पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर फिर गरमाया माहौल, दोनों पक्षों को समझाने में जुटे अफसर
विज्ञापन


सनी गंगवार को मरा हुआ समझकर आरोपी हमलावर फरार हो गए। इसके बाद सनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित सनी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच का स्टेटस लगाने को लेकर उसकी वासिद से कहासुनी हुई थी, तभी से वह अपने साथियों को लेकर उसे मारने की फिराक में घूम रहा था। 

Trending Videos
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

वासिद मेवाती ने सनी गंगवार और उसके दोस्त को पीटने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर टशन दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया था। जिसमें कहा गया था कि हमें इंस्टाग्राम वाला बदमाश मत समझ। यह वीडियो वायरल होने के बाद वासिद ने हटा लिया था। इसके अलावा पिस्टल के साथ एक अन्य रील भी वासिद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। यह वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें