बरेली में आर बाजपेई स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का मालिक रोहित बाजपेई अपने कर्मचारियों के रुपये लेकर भूमिगत हो गया है। 30 कर्मचारियों ने रविवार को बारादरी थाने में रोहित बाजपेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहित बाजपेई दिवाली से पहले भूमिगत है। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है।
नवादा शेखान निवासी अरशद ने बताया कि वह रोहित के होटल पर मैनेजर की नौकरी करते थे। 35 हजार रुपये बकाया हो गए लेकिन रोहित ने रुपये नहीं दिए। इसी तरह रोहित के प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले मार्केटिंग मैनेजर रोहित शर्मा के 80547 रुपये, मैनेजर दीपक अग्रवाल के 35 हजार रुपये, ड्राइवर प्रिंस के 28 हजार रुपये, रसोइया विवेक के 67 हजार रुपये, हेल्पर गौरव के 21 हजार रुपये, नितिन के 21 हजार रुपये, तंदूर शेफ विपिन के 42 हजार रुपये, यशवीर के 14 हजार रुपये, हेड शेफ सिद्धार्थ के 270000 रुपये, चाट ठेकेदार अजय यादव के 90 हजार रुपये, तंदूर हैल्पर सुनील के 21 हजार रुपये, देवराज के 15 हजार रुपये, विवेक के 15 हजार रुपये बकाया हैं।
कई लोगों के लाखों रुपये बकाया
लवकुश के 14150 रुपये, सचिन के 15 हजार रुपये, करन के पांच हजार रुपये, विकास के 16500 रुपये, पिंकूल के 10 हजार रुपये, आकाश के 14150 रुपये, सतीश के 50 हजार रुपये, राहुल के पांच हजार रुपये, आकाश के 30 हजार रुपये, सिवरीश के 40 हजार रुपये, रत्नेश के 60 हजार रुपये, सलमान के ढाई लाख, विक्की के सात लाख 60 हजार रुपये, शरीफ के 3 लाख 54 हजार रुपये और रवि के तीन हजार रुपये रोहित पर बकाया हैं।