फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: आर बाजपेई रेस्टोरेंट के मालिक रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कर्मचारियों के लाखों रुपये हैं बकाया

Sun, 22 Nov 2026 04:13 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आर बाजपेई रेस्टोरेंट चर्चा में बना हुआ है। रेस्टोरेंट का मालिक रोहित बाजपेई कई दिनों से लापता है। उस पर कर्मचारियों के लाखों रुपये बकाया हैं। अब 30 कर्मचारियों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
आर बाजपेई फूड चेन के मालिक रोहित बाजपेई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आर बाजपेई स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का मालिक रोहित बाजपेई अपने कर्मचारियों के रुपये लेकर भूमिगत हो गया है। 30 कर्मचारियों ने रविवार को बारादरी थाने में रोहित बाजपेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहित बाजपेई दिवाली से पहले भूमिगत है। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


नवादा शेखान निवासी अरशद ने बताया कि वह रोहित के होटल पर मैनेजर की नौकरी करते थे। 35 हजार रुपये बकाया हो गए लेकिन रोहित ने रुपये नहीं दिए। इसी तरह रोहित के प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले मार्केटिंग मैनेजर रोहित शर्मा के 80547 रुपये, मैनेजर दीपक अग्रवाल के 35 हजार रुपये, ड्राइवर प्रिंस के 28 हजार रुपये, रसोइया विवेक के 67 हजार रुपये, हेल्पर गौरव के 21 हजार रुपये, नितिन के 21 हजार रुपये, तंदूर शेफ विपिन के 42 हजार रुपये, यशवीर के 14 हजार रुपये, हेड शेफ सिद्धार्थ के 270000 रुपये, चाट ठेकेदार अजय यादव के 90 हजार रुपये, तंदूर हैल्पर सुनील के 21 हजार रुपये, देवराज के 15 हजार रुपये, विवेक के 15 हजार रुपये बकाया हैं।  

कई लोगों के लाखों रुपये बकाया 
लवकुश के 14150 रुपये, सचिन के 15 हजार रुपये, करन के पांच हजार रुपये, विकास के 16500 रुपये, पिंकूल के 10 हजार रुपये, आकाश के 14150 रुपये, सतीश के 50 हजार रुपये, राहुल के पांच हजार रुपये, आकाश के 30 हजार रुपये, सिवरीश के 40 हजार रुपये, रत्नेश के 60 हजार रुपये, सलमान के ढाई लाख, विक्की के सात लाख 60 हजार रुपये, शरीफ के 3 लाख 54 हजार रुपये और रवि के तीन हजार रुपये रोहित पर बकाया हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब कर्मचारी अपनी रकम के लिए भटक रहे हैं। जब रोहित पर रुपये चढे़ तो कर्मचारियों ने उस पर रकम देने का दबाव बनाया। रोहित बाजपेई ने सात नवंबर को भुगतान करने का वादा किया और फरार हो गया। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

सबसे सस्ता खाना देने के बाद आया चर्चा में
रोहित बाजपेई ने 150 रुपये में अनलिमिटेड खाने का रेस्टोरेंट भी खोला था। रोहित के रेस्टोरेंट पर 150 रुपये में कई तरह के अनलिमिटेड आइटम मिलते थे। एक बार कूपन लेकर कितना भी खाना खाओ ऐसा ऑफर दे रहा था। इतना सस्ता खाना देने के कारण आर बाजपेई के रेस्टोरेंट चर्चा में आ गए। आर बाजपेई ने कई यूट्यूबर बुलाकर अपना प्रचार प्रसार भी कराया है। इस कारण आर बाजपेई ने पंजाब, उत्तराखंड में भी अपने रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी बेची थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें