फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरफिरे ने पिल्ले को पीटकर मारा डाला, पशु क्रूरता एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक पिल्ले की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार रात एक युवक ने पिल्ले को पीट पीटकर मार डाला। आरोपी के खिलाफ पीपुल्स फॉर एनिमल के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक सिरफिरे ने पिल्ले को पीटकर मार डाला। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को प्रेमनगर थाने में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों की सूचना पर वसंत सिनेमा के पास गिहार बस्ती में पहुंचे पीएफए (पीपुल्स फॉर एनिमल) के धीरज पाठक और विक्रांत यादव ने जब पिल्ले को देखा तो वह मर चुका था। पास में कुतिया भी पड़ी थी। उसे भी पीटा गया था। 

मृत पिल्ले को लेकर पहुंचे थाने 

धीरज और विक्रांत मृत पिल्ले को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे। धीरज की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में इसी बस्ती के निवासी गोपाल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- सट्टेबाजों से यारी पड़ी भारी: दो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे, SSP प्रभाकर चौधरी ने की यह कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गोपाल कई बार कुत्तों और अन्य जानवरों पर हमला कर चुका है। इससे पहले भी कई कुत्तों के पैर और धड़ तोड़ चुका है। कोई विरोध करता है तो वह अभद्रता करने लगता है। मामला दर्ज होने के बाद से गोपाल फरार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें