फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकली उत्पाद बेचने के मामले में दो दुकानदारों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनी के मैनेजर और पुलिस टीम ने पुराने बस अड्डे के नजदीक दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन

बरेली। पुराने बस अड्डे के नजदीक स्थित दुकानों पर एंकर ब्रांड के नाम से नकली उत्पाद बेचने के आरोप में दो दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों दुकानों से काफी नकली माल बरामद हुआ है। पुलिस ने उसको जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सुनील कुमार के मुताबिक नकली उत्पाद बेचे जाने की सूचना पर वह नई दिल्ली से बरेली पहुंचे। रोडवेज बस अड्डे के नजदीक कॉलेज रोड पर दुकानों पर जाकर सामान चेक किया। इसके बाद उन्होंने सूचना देकर कोतवाली पुलिस को बुला लिया। वह न्यू कपूर इलेक्टि्रकल्स पर पहुंचे। वहां बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राजीव कुंज कॉलोनी इज्जतनगर निवासी लवेश कपूर और खुद को दुकान का मालिक बताया। उसकी दुकान से एंकर ब्रांड के नाम से 220 स्विच, 220 पीस 3 पिन प्लग, 40 पीस वनवे स्विच समेत अन्य सामान बरामद हुए। बजरंग इलेक्टि्रकल्स उर्फ आराध्या इलेक्टि्रकल्स से भी काफी मात्रा में नकली सामान बरामद हुए। इसके दुकानदार ने अपना नाम कुमार एन्क्लेव नैनीताल रोड निवासी अश्वनी कुमार उर्फ हर्ष सक्सेना बताया।मैनेजर सुनील कुमार ने कॉपीराइट एक्ट के तहत दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें