रुपये मांगने पर किया था हमला
कैंटीन संचालक के मुताबिक सिपाही रामू सिंह पर उसके 1850 रुपये बकाया थे। उसने रामू सिंह से उन रुपयों का हिसाब मांग लिया तो चारों लोग बाहर चले गए। पांच मिनट बाद तीनों सिपाही और उनका साथी दोबारा आए और चाकू, बेल्ट और डंडे से हमला कर कैंटीन का सारा सामान फेंक दिया। हमले में कैंटीन संचालक अमित घायल हो गए।
इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। बता दें कि तीनों सिपाही पहले भी शराब पीकर झगड़ा करने को बदनाम रहे हैं।