नवाबगंज फोटो 4 हरचंदपुर गांव में वन माफिायओं दवारा काटा गया शीशम का पेड
नवाबगंज। नहर किनारे खड़े सरकारी शीशम के पेड़ को लकड़ी चोर काट कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना विभाग को दी । वन विभाग ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपियों ने शीशम के पेड़ की लकड़ी को एक डिपो चलाने वाले के हाथ बेच दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग ने पेड़ काटने वाले लकड़ी माफियाओं पर 12 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।
तहसील नवाबगंज के बरखन हरचंदपुर गांव में नहर किनारे सरकारी शीशम के पेड़ खड़े थे। बृहस्पतिवार की रात को उस पेड़ को हरचंदपुर गांव के छत्रपाल, ओमकार और नगर के मोहल्ला बालाजीपुरम के निवासी गौरव काट कर फरार हो गए। आरोपियों ने इस पेड़ की लकड़ी को बरखन गांव में लकड़ी के डिपो पर डालकर सौंदा कर दिया था। संवाद