मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव करमपुर की एक महिला ने चार लोगों पर फावड़े एवं डंडों से पति-पत्नी को पीटने का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता साक्षी ने बताया कि 18 को शाम साढ़े पांच बजे अपने पति संतोष कुमार के साथ मीरगंज से बाइक से दवा लेकर अपने गांव करमपुर लौट रही थी। तिलमास की पश्चिमी गौंटिया के पास गांव के महेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, महेश कुमार और राजकुमार ने आकर हमला कर दिया। संवाद