फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी पेड़ काटने वालों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 4 हरचंदपुर गांव में वन माफिायओं दवारा काटा गया शीशम का पेड
विज्ञापन
नवाबगंज। नहर किनारे खड़े सरकारी शीशम के पेड़ को लकड़ी चोर काट कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना विभाग को दी । वन विभाग ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपियों ने शीशम के पेड़ की लकड़ी को एक डिपो चलाने वाले के हाथ बेच दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग ने पेड़ काटने वाले लकड़ी माफियाओं पर 12 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज के बरखन हरचंदपुर गांव में नहर किनारे सरकारी शीशम के पेड़ खड़े थे। बृहस्पतिवार की रात को उस पेड़ को हरचंदपुर गांव के छत्रपाल, ओमकार और नगर के मोहल्ला बालाजीपुरम के निवासी गौरव काट कर फरार हो गए। आरोपियों ने इस पेड़ की लकड़ी को बरखन गांव में लकड़ी के डिपो पर डालकर सौंदा कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें