बरेली। अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती जारी है। डीएम की ओर से बिना आईएसटीपी (इंटरस्टेट ट्रांजिट पास) और ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए बनाए गए चेक प्वाइंट पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में अवैध उप खनिज ले जा रहे 20 वाहनों को पकड़ा गया है। इन वाहनों के स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। 11 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है, जिसकी वसूली कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो वाहन स्वामी जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लॉक करके गाड़ी रोड पर खड़ी करके भाग जाता है, उसके खिलाफ गैंगस्टर/गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद