फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधिक किराया वसूलने व फरीदपुर में न उतारने पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। रोडवेज बस पर यात्री से अधिक टिकट वसूलने, उसके साथ अभद्रता करने और फरीदपुर बस अड्डे पर बस न ले जाने पर शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम शाहजहांपुर डिपो ने रोडवेज बस की परिचालक कुमारी रिंकी देवी पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे के लाइनपार मठिया निवासी विपिन सिंह ने बताया कि वह व उनके साथ एक साढ़े चार वर्ष की बच्ची बरेली से फरीदपुर आ रही थी। परिचालक ने उनसे टिकट के रुपये मांगे तो उन्होंने कहा कि बच्ची सहित उनका डेढ़ का टिकट बना देना, लेकिन बस की संविदा परिचालक कुमारी रिंकी देवी ने फुल टिकट बनाकर 82 रुपये वसूले। बस परिचालक ने उन्हें फरीदपुर में नहीं उतारा। वह सीधे बाइपास से बस को ले गई। उन्होंने फरीदपुर में उतारने को कहा तो परिचालक ने उनके साथ अभद्रता की। फरीदपुर बस अड्डे पर बस को ले जाकर एंट्री तक नहीं कराई।
इसकी शिकायत विपिन सिंह ने की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शाहजहांपुर ने निर्देश दिए कि चालक व परिचालक सभी बसों को बस स्टेशन फरीदपुर में लाकर रजिस्टर में एंट्री करें। प्रत्येक बस का फरीदपुर बस अड्डे पर रुक कर ही आवागमन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें