फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल ईयरः परीक्षा तो होगी मगर प्रश्नपत्र इस बार छोटा होगा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

तीन घंटे के बजाय दो घंटे की परीक्षा कराने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

20 अगस्त से परीक्षा शुरू कराने की तैयारी

बरेली। यूजीसी की गाइड लाइन जारी होने के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परस्नातक की फाइनल ईयर की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा पर चर्चा हुई। कहा गया कि पेपर में प्रश्नों की संख्या को कम करके पेपर तीन घंटे की बजाय सिर्फ दो घंटे का कर दिया जाए। परीक्षा तीन पाली में दो-दो घंटे की होगी। समय कम होने की वजह प्रश्न भी कम पूछे जाएंगे। विश्वविद्यालय की कोशिश होगी कि परीक्षाएं 20 अगस्त से शुरू करा दी जाएं।
विज्ञापन

बैठक में अन्य विश्वविद्यालयों से भी सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के डीन और पांच कॉलेजों के प्राचार्यों की एक समिति बनाई गई है। सुझाव आने के बाद 23 जुलाई को फिर से बैठक होगी। उसमें जो प्रस्ताव पास होगा, उसे परीक्षा परीक्षा समिति से मंजूर कराया जाएगा। प्रो.एके जेटली ने बताया कि प्रश्न पत्र तीन पार्ट में होते हैं। अब तीनों पार्ट में प्रश्नों की संख्या भी कम की जाएगी, जिससे दो घंटे में छात्र उसका उत्तर लिख सकें। बता दें कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं फरवरी में ही शुरू हो गई थी मगर लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं को बीच में ही रोक दिया गया था। इधर यूजीसी की गाइड लाइन में कहा गया कि प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों को ही बगैर परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा। फाइनल ईयर के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं देनी ही होंगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह कमेटी देगी सुझाव

विश्वविद्यालय के सभी डीन, बरेली कॉलेज, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, वर्धमान कॉलेज बिजनौर, खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एवं टेक्नोलॉजी बरेली, मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को शामिल किया गया है। मंगलवार को परीक्षा का समय कम करने प्रश्न कम करने समेत अन्य सभी चीजों पर इस कमेटी से सुझाव मांगे गए है। कमेटी के सुझाव देने के बाद 23 जुलाई को बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें