फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ना पेराई बंद करने का अंतिम नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड इकाई मीरगंज ने पेराई सत्र के समापन के लिए अंतिम नोटिस शनिवार को जारी किया है।
विज्ञापन

चीनी मिल गेट सहित 69 गन्ना क्रय केंद्र थे। सभी किसानों की कैलेंडर में लगी समस्त पर्चियां जारी हो चुकी हैं। अब जिन किसानों के पास, जो भी गन्ना आपूर्ति योग्य शेष बचा है। वह रविवार शाम तक मिल गेट एवं गन्ना क्रय केंद्रों पर फ्री पर्चियों पर गन्ने की तौल करा सकेंगे।
विज्ञापन

अधिकतर गन्ना क्रय केंद्र गन्ने के अभाव में बंद हो चुके हैं। गन्ने की कमी के कारण चीनी मिल विगत कई दिन से कम क्षमता पर चल रही है। यूनिट हेड संजय श्रीवास्तव और जीएम केन ओपी वर्मा ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र दो मार्च को रात में बंद कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें