फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तरबूज खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। तरबूज खरीदने को लेकर दो पक्षों में बुधवार रात साप्ताहिक बाजार में मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आकाश मौर्य निवासी नगरिया सादात ने बताया कि बुधवार रात वह साप्ताहिक बाजार में तरबूज खरीदने गए थे। वहां पर तरबूज खरीदने को लेकर सूफी टोला निवासी फैजान से उनकी कहासुनी हो गई। तभी सूफी टोला निवासी नशीर अहमद, नगरिया सादात निवासी आजम और शहनवाज आ गए। चारों ने गाली देते हुए लाठी-डंडों एवं लोहे की राॅड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के छोटे उर्फ नसीर अहमद निवासी सूफी टोला, मीरगंज ने बताया कि उनका लड़का फैजान रात में साप्ताहिक बाजार में तरबूज की रखवाली कर रहा था। तभी कुक्कू प्रधान, खेमेन्द्र धर्मवीर, मनोज, विनोद, चेतराम, लल्लू अपने हाथों में डंडे एवं लोहे की राॅड लेकर पहुंच गए। गाली देकर हमला कर दिया, जिससे उनका बेटा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

बच्चों के विवाद को लेकर देवर-भाभी को पीटा, पांच पर रिपोर्ट
मीरगंज। बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर देवर-भाभी को डंडे एवं धारदार हथियार से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता शीवा ने बताया कि 27 को शाम अपने घर में थी। तभी बाहर बच्चों के विवाद को लेकर उनके घर में गांव के जाकिर हुसैन, इरफान हुसैन, इमरान हुसैन, नावेद खान एवं जैनव लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। शोर मचाने पर आए देवर फिरोज को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें