फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में हाईवे पर दोपहर से रात तक भीषण जाम

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी में लगा वाहनों का जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण की धीमी गति बनी समस्या, कटरा तक लगी वाहनों की लाइन
विज्ञापन

पुलिस ने जैतीपुर-कसरक संपर्क मार्ग से वाहनों को गुजारा तो उन पर भी लगा जाम

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से हुलासनगरा क्रॉसिंग पर कटरा की तरफ से लगना शुरू हुआ जाम कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी तक पहुंच गया। शाम होते होते जाम और भीषण हो गया। मौके पर पहुंची फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने वाहनों को जैतीपुर और कसरक संपर्क मार्गों से वाहनों को गुजारना शुरू किया तो उन पर भी जाम लग गया। आधी रात तक हालात सामान्य नहीं हो सके तो पुलिस ने गुरुवार सुबह तक जाम खुलने की संभावना जताई।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी से कटरा के बीच हाईवे पर दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है तो बहगुल पुल पर सड़क धंसने से ट्रैफिक वनवे कर दिया गया। कटरा में भी कई जगह निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक एक तरफ से ही रोककर गुजारा जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मीरानपुर कटरा की तरफ हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया, जो दो बजते बजते हुलासनगरा क्रॉसिंग तक पहुंच गया। पुलिस ने वाहनों को जैतीपुर और कसरक लिंक मार्ग से गुजारना शुरू किया तो वहां भी जाम लग गया, जो रात होते होते फतेहगंज पूर्वी चौराहे तक पहुंच गया। फतेहगंज पूर्वी और कटरा थाने की पुलिस देर रात तक जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन जाम नहीं खुल सका। पुलिस ने सुबह तक जाम खुलने की संभावना जताई है।

बहगुल पुल से गिरने से बची कार, एंबुलेंस भी फंसी

बहगुल पुल पर सड़क धंसने से काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। हाईवे का निर्माण करा रही कंपनी के कर्मचारियों ने गड्ढे के चारों तरफ अवरोधक लगाकर पुल पर ट्रैफिक वनवे कर दिया है। बुधवार शाम बरात में शामिल होने तिलहर जा रहा एक दंपती की कार सड़क पर गड्ढों की वजह से अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरने से बाल बाल बची। वहीं एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को इधर उधर करके एंबुलेंस को संपर्क मार्ग से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें