फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: ट्रक की टक्कर से फील्ड यूनिट की गाड़ी पलटी, नीचे दबकर युवक की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

Tue, 22 Sep 2026 09:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से पुलिस की गाड़ी पलट गई। जिसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में सोमवार रात हाईवे पर हादसा हो गया। सीएनजी गैस से भरा मिनी ट्रक से फील्ड यूनिट की गाड़ी को पीछे से टक्कर लग गई। इससे सड़क किनारे बाइक के साथ खड़ा युवक रिजवान गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि फील्ड यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर ईलम सिंह और कांस्टेबल शत्रुसूदन घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ बहेड़ी और थाना प्रभारी देवरनियां मौके पर पहुंचे। पता चला कि मिनी ट्रक बहेड़ी से बरेली की ओर जा रहा था। कनमन के पास टेंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई। इससे फील्ड यूनिट की गाड़ी पलट गई। हादसे में देवरनियां के सिंहतारा निवासी रिजवान की मौके पर मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें