फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा सुन रहे श्रद्धालुओं पर पलटी ट्राली, दो की मौत

Tue, 23 Feb 2016 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। क्षेत्र के आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज अटामांडा के पास सड़क किनारे झोपड़ी में भागवत कथा सुन रहे ग्रामीणों पर धौंराटांडा की ओर से आ रही लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात गंभीर घायल हो गए। इनमें चार की हात गंभीर बनी हुई है। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का ड्राइवर फरार हो गया। मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड से आटामांडा-दोहरा रोड पर आदर्श निकेतन इण्टर कॉलेज अटामांडा के पास कमुआ मकरुका नहर की पुलिया के पास अनुसूचित जनजाति की बस्ती है। इसी बस्ती के फूलचंद की झोपड़ी में भागवत कथा हो रही थी। इस दौरान धौराटांडा की ओर से आ रही नैनीताल की तरफ लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली की गति इतनी तेज थी कि बेकाबू होकर फूलचंद की झोपड़ी पर गिरकर पलट गई। हादसे में कथा वाचक और कथा सुनने वाले लोग लकड़ी में दब गए। पुलिस ने बस्ती वालों की मदद से लकड़ी हटाई। इस दौरान 27 वर्षीय ज्योति उर्फ भोला पत्नी महेंद्र, निवासी ग्राम पट्टी सुमाली, 5 वर्षीय गोपाल पुत्र फूल सिंह मृत मिले। सात लोग बुरी तरह से घायल थे। पुलिस ने घायलों को एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती करा दिया। मौके पर तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बस्ती के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। पुलिस के समझाने पर लोग बमुश्किल शांत हो पाए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। हादसे से पूरी बस्ती में कोहराम मच गया है।

 -लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी है वहां रोड बराबर की जमींन से लगभग 15 फुट ऊंचा है। टैक्टर-ट्राली का पहिया रोड से उतरने के कारण पलटी। ट्राली पलटने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है-जेपी यादव, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के नाम
भगवान दास
फूलमती
काजल
आशा
छोटेलाल
ढाकन लाल
ओमकली
रामकुमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें