फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कम पहुंचे खिलाड़ी, ट्रायल के माध्यम से चुनी गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिर्फ छह कॉलेजों की टीमें ही पहुंचीं। इनमें भी एक भी टीम ऐसी नहीं थी, जिसमें खिलाड़ी पूरे हों। ऐसे में ट्रायल के माध्यम से टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के ठाकुर रोशन सिंह संघटन महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 242 महाविद्यालयों को आमंत्रित किया गया था। इसके बाद भी सिर्फ छह टीमें ही पहुंच पाईं।
स्थानीय स्तर पर खेल संसाधनों और उचित प्रशिक्षण की कमी खिलाड़ियों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। यह स्थिति पहले भी कई बार बन चुकी है, इसके बाद भी जिम्मेदार हालात सुधारने के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

ट्रायल के माध्यम से चुनी गई टीम में अंकिता गंगवार, प्रतीक्षा गंगवार, आकृति मिश्रा, काजल सिंह, काजल कश्यप, सौम्या राज, रिया विश्वास, शारदा देवी, चांदनी, संध्या कश्यप, प्रियंका वर्मा, ममता देवी और गुंजन राठौर शामिल हैं। अब यह टीम पंजाब में होने वाली प्रतियोगिता के लिए रुविवि का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें