मीरगंज। सीएचसी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को दस मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला है। सीएचसी में दिन-प्रतिदिन मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सीएचसी में 660 से अधिक मरीज पहुंचे। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 278 मरीजों के नये पर्चे बने। इसके अलावा 280 पुराने मरीजों को दवा वितरित की गई, जिसमें से 350 मरीज बुखार के पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विनय कुमार पाल ने बताया कि जांच में पांच मरीज मलेरिया वं एक डेंगू पॉजिटिव मिला है। इन्हें दवा देकर एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। 21 अप्रैल से 20 मई तक 7059 मरीजों की जांचें की गई हैं। उन्होंने बताया कि बीडीओ को सूचित कर गांव-गांव में साफ सफाई व दवा के छिड़काव के लिए कहा गया है। संवाद