फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहार विशेष ट्रेनें करा रहीं इंतजार, नियमित की भी चाल बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन के मद्देनजर कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। ज्यादातर त्योहार विशेष ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। दूसरी ओर नियमित ट्रेनों की भी चाल बिगड़ गई है। सोमवार को 15 नियमित और चार त्योहार विशेष ट्रेनों ने इंतजार कराया।
विज्ञापन

त्योहार विशेष ट्रेनों में सोमवार को 04096 आनंद विहार-अयोध्या आठ घंटे, 04498 आनंद विहार-बलिया सात घंटे, 04624 श्रीमाता वैष्णा देवी कटड़ा-वाराणसी चार घंटे और 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन पांच घंटे देरी से बरेली आई। इसके अलावा 15120 जनता एक्सप्रेस दो घंटे, 15910 अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटे, 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने दो घंटे इंतजार कराया। 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12429 एसी सुपरफास्ट, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस भी सोमवार को देरी से आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें