फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का एक साल तक यौन शोषण

Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला थाने में तैनात रही महिला सिपाही ने मोहल्ला बजरिया निवासी झोलाछाप अब्बास पर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण कर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर अब्बास के माता-पिता और भाई-बहनों समेत आठ लोगों ने उसे पीटा। जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि आंवला में तैनाती के दौरान अब्बास से उसकी जान-पहचान हो गई थी। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। अब्बास ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसने शादी के लिए कहा तो अब्बास उसे अपने घर ले गया। वहां अब्बास, उसके पिता साबिर, मां शाहजहां, बहन सगुफ्ता, नेहा, मुस्कान, भाई उवैस और साहिल ने उसे पीटा। आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपियों ने उसके 13 हजार रुपये, सोने की नथ, टॉप्स और मोबाइल फोन भी छीन लिए। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। पुराने मामले की भी जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले कर लिया समझौता
महिला सिपाही की दो साल तक आंवला थाने में तैनाती रही। उसका पति से तलाक हो चुका है। महिला सिपाही आंवला में अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती थी। इससे पहले महिला ने नौ जून को अब्बास के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन बाद में समझौता कर लिया। इसके बाद उसका तबादला आंवला से दूसरे थाने कर दिया गया। अब तीन माह बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि के घर से लापता हुई महिला आरोपी
चर्चा है कि बृहस्पतिवार देर रात इस मामले में नामजद एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे कस्बा निवासी एक जनप्रतिनिधि अपनी सुपुर्दगी में थाने से घर ले गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि के घर से शुक्रवार सुबह महिला आरोपी लापता हो गई। इस पर पुलिस ने उस जनप्रतिनिधि को फटकार लगाई। बाद में पुलिस ने महिला का किसी तरह पता लगा लिया और उसे थाने ले आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें