बरेली। रोडवेज की एक महिला परिचालक ने सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) पर प्रताड़ित और गलत नीयत रखने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। आरएम दीपक चौधरी ने जांच का आदेश दिया है।
पीलीभीत डिपो की महिला परिचालक का आरोप है कि एटीआई उनको लगातार परेशान कर रहा है। बात न मानने पर नौकरी खत्म कराने की धमकी दे रहा है। वह अकेले में अपने आवास पर आने का दबाव बनाता है। बात न मानने पर पिछले दिनों एटीआई ने उसके खिलाफ बिना टिकट सवारियों का मामला बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी।