फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार से दो और महिलाओं ने दम तोड़ा

Wed, 23 Sep 2015 12:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही/आंवला। कस्बे में जानलेवा बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। तीन दिन से बुखार से पीड़ित मोतीनगर मोहल्ले के मो. मुईन की पत्नी फिरोजा बेगम की मंगलवार को मौत हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में दिखाया गया था। शाही में बुखार से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। मंगलवार को न्यू पीएचसी में 60 मरीजों के रक्त की स्लाइडें बनवाई गई हैं। आंवला के मोहल्ला फूटा दरवाजे की महबूब जाफरी की पत्नी सितारा ने भी प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे पांच दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज जैन, सहायक मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह और लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार ने आंवला के कई मोहल्लों में जाकर मरीजों की जानकारी ली। डीआर सिंह ने बताया कि मोहल्ला गंज के रामअवतार गुप्त, आशा गुप्ता और आदर्श नगर कॉलोनी के मोहित शर्मा को डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों के सैंपल कुछ दिन पहले लिए गए थे, जिन्हें लखनऊ भेजा गया था। वहां से रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट आने से पहले ही इनका इलाज हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें