फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका, सतर्कता के निर्देश

Tue, 23 Feb 2016 02:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू की आशंका के चलते बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। पशु पालन, वन, स्वास्थ्य तथा नगर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सजगता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस सबंध में पशु पालन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि मुर्गी पालने वाले 205 लोग चिह्नांकित किए हैं। जिनमें से 202 ब्रायलर फार्मर तथा तीन लेयर फार्मर हैं। करीब तीन लाख पक्षियों की संख्या है। इनमें से एतियाती तौर पर कुक्कट एवं प्रवासी पक्षियों के क्षेत्र की पहचान करके उनके रेंडम सैंपिल लिए जाएंगे, जिनको परीक्षण के लिए भोपाल भेजा जाएगा। दूसरी ओर बर्ड फ्लू की आशंका के चलते कंटीजेंसी प्लान तैयार किया गया है। जिसमें एंटीवायरल दवा, टीका आदि सेनीटेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें