बरेली। युवती ने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया तो पहले मां ने यकीन नहीं किया। जब उसने वीडियो दिखाया तो परिजन उसी पर नजर रखने लगे कि वह कहीं शिकायत न कर दे। उन्होंने उसे गांव के घर में ही नजरबंद कर लिया। छात्रा ने जब यह कहा कि उसे कॉलेज में अपनी फीस जमा करनी है तो भी परिवार ने मना कर दिया। कहा कि अब आगे पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
घर में नजरबंद युवती ने मौका पाकर बरेली में साक्षी-अजितेश ट्रस्ट नाम से सामाजिक संगठन चलाने वाली साक्षी मिश्रा को वही वीडियो व फोटो भेजकर मदद मांगी। साक्षी अपनी टीम के साथ बदायूं जिले में युवती के घर गईं और वहां के पुलिस अधिकारियों को इस बारे में बताया। अधिकारियों के आदेश पर दातागंज थाना पुलिस ने युवती को उसके घर से निकाला। इसके बाद युवती ने साक्षी के साथ बारादरी थाने पहुंचकर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।