क्योलड़िया। क्षेत्र में 11 दिनों से एक वन्यजीव की मौजूदगी से दहशत है। वन विभाग ने उसको पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं। टीमें बहर जागीर, अब्दला सहित आसपास के गांवों में लोगों को जागरूक कर रही हैं। वन रेंजर केके मिश्रा ने जंगल में न जाने की अपील की है। बताया कि विभाग की तीन टीमें भौआ बाजार, मगरासा और विशेश्वरपुर आदि गांवों में वन्यजीव को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। वन्यजीव लगातार ठिकाना बदल रहा है। भौआ बाजार में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी बांधीं गई थी लेकिन 24 घंटे बाद भी पशु नहीं आया। इसी गांव में अजय कुमार और हरीश कुमार के मकान के पास एक सियार की मौत हुई है। अजय कुमार का दावा है कि उन्होंने मंगलवार सुबह मकान के पास एक वन्यजीव को टहलते देखा था।