फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तंत्र मंत्र के फेर में हत्या की आशंका, बड़ी सफाई से निकाली आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके में नदी किनारे बक्से में मिले बच्चे के शव के मामले में पुलिस इसे तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या से जोड़कर देख रही है।बेहद सफाई से बांयी आंख निकालने और बच्चे का शव रखने का तरीका इसकी हकीकत कर रहा है कि हत्या के पीछे कोई मनोविकृत्त शख्स हो सकता है।
विज्ञापन

एसपी सिटी के साथ पहुंची पुलिस ने देखा तो पाया कि बक्से में करीब आठ साल के बच्चे का शव रखा था। बक्से में बच्चे को कंबल में लपेटकर रखा गया और सिर के नीचे छोटा तकिया भी लगा था। बक्से में बच्चों के खाने वाले विभिन्न ब्रांड के चिप्स, सोया व नमकीन के पैकेट भी भरे थे। बच्चे के गले पर खरोंच का मामूली निशान था, लेकिन हत्या करने लायक कोई चोट नहीं थी। हालांकि बांयी आंख को बेहद सफाई से निकाली गई थी।
खतना के लिहाज से देखा तो पाया कि बच्चा मुस्लिम परिवार का रहा होगा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तकिया, कंबल व बच्चे की खाने पीने की चीजों का ख्याल रखने वाले ने उसकी हत्या क्यों और किस तरह की होगी। अफसरों ने तकिया से गला दबाकर दम घोंटने से हत्या की आशंका जताई जो पोस्टमाॅर्टम से ही पुष्ट हो सकेगी। एसपी सिटी ने हाईवे के सभी सीसी कैमरों की पड़ताल का निर्देश पुलिस को दिया है ताकि पुल से बक्सा फेंकने वाले वाहन की ही पहचान की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें