फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का डर बेअसरः कुछ दिन की मंदी के बाद अब रफ्तार पकड़ने लगा चिकिन, अंडे का कारोबार

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिक्री में चालीस फीसदी का इजाफा, रेट भी सामान्य हुए

बरेली। बर्ड फ्लू के खौफ से मंदी का मार झेल रहा चिकिन और अंडे का कारोबार अब रफ्तार पकड़ने लगा है। लोगों में बर्ड फ्लू का डर धीरे-धीरे कम होने लगा है। चिकन और अंडे की बिक्री में जनवरी के मुकाबले 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। रेट भी सामान्य हो गए हैं।
विज्ञापन

कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद बरेली में खौफ फैल गया। इसका असर यह हुआ कि दिसंबर, जनवरी में चिकिन और अंडे के कारोबार में 70-80 फीसदी की बड़ी गिरावट आ गई। कीमतें भी धड़ाम से नीचे आ गिरीं। चिकिन का रेट 60 रुपये किलो पहुंच गया। अंडा भी तीन रुपये में बिकने लगा था। अब स्थितियां बदल गई हैं। 15 दिनों में कारोबारी स्थिति में 40 से 50 प्रतिशत तक ससुधार हुआ है। चिकिन पुराने रेट 150 से 170 रुपये प्रति किलो में बिकने लग है। अंडा भी छह रुपये का बिकने लगा है।

शुरूआती दौर में जरूर चिकन कारोबार बहुत खराब हो गया था, लेकिन अब संभलने लगा है। चिकन कारोबार जो दिसंबर, जनवरी में 20 से 30 फीसदी पर पहुंच गया था वह अब 60 से 70 तक पहुंच गया है। रेट भी सामान्य हो गए हैं। - मोहम्मद मुस्तकीम, मीट कारोबारी
इस बार बर्ड फ्लू का असर कुछ ही दिनों रहा। अब कोरोबोरी स्थिति समान्य होने लगी है। रेट भी पुराने ढर्रे पर आ गए हैं। हालांकि सामान्य दिनों के मुकाबले बिक्री अब भी कम ही है। मौसम में तब्दीली का भी अंडे की बिक्री पर थोड़ा असर पड़ा है। - मोहम्मद गुलजार, अंडा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें