पीलीभीत बाइपास पर आरसीसी नाले का पूरा नहीं किया निर्माण
बरेली। नगर निगम के ठेकेदार ने आरसीसी नाला निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया। इसको लेकर फर्म की एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) जब्त करने के साथ ही फर्म को काली सूची में डाला गया है।
सहायक अभियंता मुकेश शाक्य ने बताया कि वार्ड 40 सहसवानी टोला में पीलीभीत बाइपास के मुख्य मार्ग चौराहा पर आरसीसी नाला निर्माण का कार्य अनवार हुसैन की फर्म को दिया गया था। सात जनवरी 2022 में वर्कऑर्डर जारी हुआ। फर्म ने काम अब तक पूरा नहीं किया।
इसको लेकर फर्म को प्रथम, द्वितीय और अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस देने के बाद भी न तो काम शुरू किया गया और न ही नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया गया। संवाद